जादू-टोना और अनहोनी का डर दिखाकर महिला से सोने की चेन-बालियां ठगीं

Advertisements

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी में एक महिला को कथित तौर पर जादू-टोना और परिवार के साथ अनहोनी होने का डर दिखाकर सोने के गहने ठगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर उलीडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जाता है कि युवराज एन्क्लेव निवासी महिला शाम के समय दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और उसके परिवार पर जादू-टोना होने की बात कहकर डराने लगे। दोनों युवकों ने कथित तौर पर महिला से कहा कि परिवार को किसी अनहोनी से बचाने के लिए वह अपने सोने के गहने दूध में डाल दे। उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन और बालियां दूध में डाल दीं।

इसके बाद दोनों युवक दूध का डिब्बा लेकर वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों की पहचान करने और मामले की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल ठगी गए गहनों की कीमत का पता नहीं चल सका है।

 

About The Author

You may have missed