सुनील गुप्ता के सहयोग से वर्षों से क्षतिग्रस्त विद्युत सर्विस पोल को हटाकर सीमेंटेड इलेक्ट्रिकल विद्युत पोल लगाने का कार्य का किया गया शुभारंभ

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान में ब्लॉक नंबर 36/02/03 रोड नंबर 2 स्थित बिरेश प्रसाद सिंह के क्वार्टर के ऊपर विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त विद्युत सर्विस पोल को हटाकर सीमेंटेड इलेक्ट्रिकल विद्युत पोल लगाने का कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य का शुभारंभ स्थानीय समाजसेवी बृज तिवारी के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर पूरे मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के बीच में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार भी किया गया।
इस मौके पर उप मुखिया सुनील गुप्ता ने कहा कि जनहित से संबंधित समस्याओं का समाधान करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। आगे भी प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।
विदित हो कि विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त विद्युत सर्विस पोल की सूचना स्थानीय लोगों ने पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता को लिखित रूप में दी थी। श्री गुप्ता संबंधित विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ लगातार दो वर्षों से पत्राचार कर रहे थे। अंततः आज इलेक्ट्रिकल सीमेंटेड विद्युत पोल लगाने का कार्य शुभारंभ हुआ। जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed