वर्चुअल माध्यम से मनाएंगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 74 वां जन्मदिन- पुरेंद्र

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के संयोजक सह झारखंड प्रदेश राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 74 वां जन्मदिन 11 जून को प्रातः 11:30 बजे मनाया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव सह प्रभारी, पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह अपने आवास पर 74 पाउंड का केक काटेंगे।
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह कार्यक्रम में लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगेl

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर लालू प्रसाद यादव के जीवनी पर वर्चुअल माध्यम से प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा एवं विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार उनके घर होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा l

साथ ही कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भोजपुरी के लोकप्रिय गायक राजेश रसिक, राजगृही यादव एवं गौरी यादव द्वारा लालू जी के जीवनी पर गीत प्रस्तुत करेंगे।

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का केक कार्यकर्ताओं के घर-घर होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचा दिया जाएगाl

साथ ही लालू प्रसाद यादव की नीतियों सिद्धांतों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने वाले पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

You may have missed