जंगली हाथी का तांडव, घर तोड़कर चावल चट कर गया, ग्रामीणों में दहशत

Advertisements

सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल प्रखंड के बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी, मुख्य गेट और किचन शेड को तोड़ दिया तथा मध्यान्ह भोजन के लिए रखे पांच बोरी चावल खा गया। किचन शेड में रखे बर्तन, ड्रम और बक्सों को भी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा बिद्री के गणेश मांझी, पुरानडीह की प्रमिला देवी तथा रांगाडीह के निर्मला देवी और विजय मांझी के घरों को भी क्षति पहुंची।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

हाथी के गांव में घुसते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बाद में मशाल, ढोल-नगाड़े और पटाखों की मदद से काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। फिलहाल हाथी के गेरियाकोचा क्षेत्र में होने की जानकारी है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों और विद्यालय को मुआवजा देने तथा हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजने की मांग की है।

About The Author

See also  ‘विरासत और पर्यटन’ थीम पर होगा साहित्य महोत्सव 2.0, 18 से 20 दिसंबर तक आयोजन

You may have missed