अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

चांडिल : चांडिल के भादुडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आज सुबह पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के समय पति और पत्नी बाइक से जमशेदपुर की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही हादसा हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पति का अस्पताल में चल रहा ईलाज

हादसे घायल पति तारापदो महतो का ईलाज अस्पताल में चल रहा है वहीं पत्नी मल्लिका महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मल्लिका महतो चांडिल के हारुडीह गांव की रहने वाली थी. घटना की सूचना पर पुलिस आस-पास का सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है.

See also  सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर कुर्की… एक संदिग्ध हिरासत में

Thanks for your Feedback!

You may have missed