गर्मी में कुछ लोगों को क्यों ज्यादा महसूस होती है गर्मी? जानिए इसके कारण और बचाव के उपाय…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:देशभर में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। कई राज्यों में लू और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है, जिससे वहां के लोगों को इस मौसम की सबसे ज्यादा मार झेलनी पड़ रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी और लू सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और आंखों से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ गर्मियों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हैं।

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग दूसरों की तुलना में ज्यादा गर्मी महसूस करते हैं। ऐसे लोग इस तपती गर्मी में बेचैनी और थकावट का शिकार रहते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?

आइए जानते हैं कि कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी क्यों लगती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी क्यों लगती है?

हमारे शरीर का सामान्य तापमान लगभग 98.6°F या 37°C होता है। शरीर का एक प्राकृतिक तंत्र है जिसे थर्मोरेग्युलेशन कहते हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। लेकिन कुछ लोगों के शरीर में यह प्रक्रिया सुचारु रूप से काम नहीं करती, जिससे उन्हें अधिक गर्मी लगती है।

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम तापमान को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब शरीर की रक्त वाहिकाएं फैलती हैं, तो ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और व्यक्ति को ज्यादा गर्मी महसूस होती है।

See also  दिल को वॉक, दिमाग को किताबें और किडनी को पानी पसंद, जानें शरीर के 7 अंगों की हेल्दी आदतें

अन्य कारण जो ज्यादा गर्मी का कारण बन सकते हैं:

तेज मेटाबोलिज्म: कुछ लोगों का मेटाबोलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में ज्यादा ऊर्जा पैदा होती है और गर्मी अधिक लगती है।

हार्मोनल असंतुलन: महिलाओं में मेनोपॉज़, पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या PCOS के दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से गर्मी ज्यादा महसूस होती है।

हाइपरथायरॉयडिज्म: थायरॉयड ग्रंथि के अधिक सक्रिय होने पर शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं हो पाता।

अत्यधिक वसा: शरीर में फैट ज्यादा होने से पाचन धीमा हो जाता है और गर्मी अधिक महसूस होती है।

पानी की कमी: डिहाइड्रेशन से भी शरीर का तापमान बढ़ जाता है।

तनाव और चिंता: मानसिक तनाव से भी शरीर गर्म महसूस कर सकता है।

दवाइयों का अधिक सेवन: एंटीबायोटिक्स, ब्लड प्रेशर या एंटीडिप्रेसेंट जैसी दवाएं भी शरीर को अधिक गर्म बना सकती हैं।

तेल-मसालेदार भोजन: अत्यधिक मसालेदार भोजन दिल की धड़कन तेज करता है जिससे गर्मी बढ़ती है।

धूम्रपान और शराब: नशे की चीज़ें शरीर में गर्मी पैदा करती हैं।

गर्मी से राहत पाने के उपाय

  • पानी अधिक पिएं: नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसी चीज़ों का नियमित सेवन करें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें: गहरे रंग के कपड़े गर्मी को और बढ़ाते हैं, इसलिए ढीले और सूती कपड़े ही पहनें।
  • कैफीन से बचें: चाय, कॉफी और अन्य कैफीन युक्त चीजों का सेवन सीमित करें।
  • ठंडे पानी में पैर भिगोएं: पैरों को कुछ देर ठंडे पानी में रखने से राहत मिलती है।
  • ठंडी जगहों पर रहें: जहां तक हो सके, धूप और उमस से बचें।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जनहित के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार से संबंधित सलाह के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

See also  अमेजन सेल में छाए अनारकली कुर्ती सेट, कढ़ाई और खूबसूरत डिजाइन वाले 7 ऑप्शन

 

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed