किस चीज से बना है कुमार विश्वास का घर? भीषण गर्मी में भी रहता है ठंडा; किताब से आया आइडिया…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- कुमार विश्वास ने दिल्ली के करीब पिलखुवा में एक खास घर बनवाया है. जिसे ‘केवी कुटीर’  नाम दिया है. यह घर भीषण गर्मी में भी कूल रहता है और एंटी बैक्टीरियल है…

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कुमार विश्वास  की गिनती नामचीन कवियों में होती है. इन दिनों वह राम कथा  के जरिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. कुमार विश्वास शहर के शोर-शराबे से दूर रहना पसंद करते हैं. उन्होंने दिल्ली के करीब पिलखुवा में एक खास घर बनवाया है. जिसे ‘केवी कुटीर’  नाम दिया है. कविता और कथा से समय मिलने के बाद अपना वक्त यहीं बिताते हैं

कुमार विश्वास का यह घर सीमेंट, रोड़ी, बजरी जैसी कंस्ट्रक्शन की पारंपरिक चीजों से नहीं बना है, बल्कि ‘वैदिक प्लास्टर’ से बना है और भीषण गर्मी में भी ठंडा रहता है. डॉ. कुमार विश्वास एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उन्होंने केवी कुटीर को बनाने में रत्ती भर सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया

उनका घर पीली मिट्टी, रेत, गोबर, तमाम तरह की दालों की चूनी, चूना, लसलसे पेड़ों जैसे- आंवला, लिसोढ़ा, गूलर, शीशम आदि के अवशेष से तैयार किया गया है. इसे वैदिक प्लास्टर नाम दिया है. प्राचीन भारत में इसी पद्धति से घर बनाए जाते थे

कुमार विश्वास कहते हैं कि उनका घर पूरी तरह एंटी-बैक्टीरियल है और गर्मी के दिनों में टेंपरेचर कंट्रोल रहता है. वह बताते हैं कि उन्होंने ई.बी. हॉवेल की की एक किताब पढ़ी थी, जिसमें इस तरीके के घर का जिक्र था. तभी से उनके दिमाग में था कि ऐसा घर बनाना है. फिर एक राज मिस्त्री को खुद सारी चीजें बताईं और उसी तौर-तरीके से घर तैयार करवाया.

See also  जिया शंकर ने मंगेतर KD को किया अनफॉलो, सगाई टूटने की अटकलें तेज

कुमार विश्वास केवी कुटीर में तमाम तरह के ऑर्गेनिक फल, सब्जियां, उगाते हैं. एक व्लॉग में दिखाते हैं कि गन्ना से लेकर लौकी, तोरई जैसी सब्जियां उगाते हैं. घर के सामने तालाब बनवा रखा है, जिसमें बतख पाला है. तमाम औषधीय पेड़-पौधे भी लगा रखा है.

केवी कुटीर में एक बड़ी लाइब्रेरी और रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है. जहां कुमार विश्वास अपने वीडियो वगैरह रिकॉर्ड करते हैं. वह तमाम मेहमानों से भी यहीं मिलते हैं. आपको बता दें कि कुमार विश्वास का गाजियाबाद के वसुंधरा में भी घर है.

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed