नगर निकाय चुनाव अबिलंबआरक्षण रोस्टर के साथ कराने क्या किया मांग

0
Advertisements
Advertisements

दावथ( रोहतास): दावथ प्रखंड मुख्यालय गेट पर सोमवार को दावथ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी अध्यक्ष बिनोद सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार एवं बिहार निर्वाचन आयोग से निर्धारित आरक्षण तालिका के साथ जल्द से जल्द नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने की मांग किया। कार्यक्रम प्रभारी धनंजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थगित कर सरकार भाजपा को बदनाम कर रही है।भाजपा आज आरक्षण बचाओ नगर निकाय चुनाव कराओ नारा के साथ पूरे बिहार के प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रही है। धनंजय सिंह बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हमारी मांगों को सरकार नहीं मानती है। तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर पूरे बिहार में जन आंदोलन करेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नंद बिहारी सिंह, सनोज लाल ,पवन कुमार, मुनीलाल सिंह ,मिथिलेश सिंह,रामजी सिंह, गुड्डू सिंह,जनार्दन तिवारी, अनिल कुमार पासवान, अनिल कुमार गुप्ता, वीरेंद्र सिंह तथा कई भाजपा युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  30 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सांसद रिहा… कोर्ट के फैसले से हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed