परमात्मा की भक्ति मनुष्य को बुरे कर्म करने से रोकता है – विनोद व्यास

0
Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास) : कथावाचक विनोद व्यास जी  महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने व सुनाने से मनुष्य की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।परमात्मा की भक्ति मनुष्य को बुरे कर्म करने से रोकती है।उक्त बातें प्रखंड  क्षेत्र के जगोधरा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा वाचक विनोद व्यास ने उक्त बातें प्रवचन  के दौरान कहा। उंहोने कहा कि मनुष्य मोह माया के जाल में फंसकर परमात्मा को ही भूलने की बड़ी गलती कर रहा है। जो मनुष्य भागवत कथा सुनते और सुनाते है वे जीवन में सदा ही सुख का आनंद लेते है। कथा सुनने से मनुष्य को कई सांसारिक कष्टों से छुटकारा मिलता है।कथा सुनने वाला मनुष्य बुरे कर्मों का त्याग कर देता है, तथा जीवन में उत्तम कर्म कर सबका चहेता बन जाता है। मौके पर श्री कृष्ण सिंह,कृष्ण विहारी सिंह,शशिकांत सिंह,विपिन विहारी दूबे आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  224 राजस्व कर्मचारियों का निलंबन वापस, हड़ताल पर बड़ा सरकार का फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed