बीते कई महीने से बंद है मानुषमुड़िया गॉव में स्थित 1 लाख लीटर की जलापूर्ति योजना

0
Advertisements

बहरागोड़ा (संवाददाता ):– बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत मानुषमुड़िया गॉव में स्थित 1 लाख लीटर की जलापूर्ति योजना बीते कई महीने से बंद है.उक्त जलमीनार के मोटर पंप खराब होने से विगत कई महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है. इसकी मरम्मत को लेकर संचालन समिति भी उदासीन है.इस जलमीनार से मानुसमुड़िया गॉव के लगभग 110 लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति होती थी. मोटर पंप खराब होने से उक्त गॉव के लोगों ने चापाकलों के सहारे किसी तरह पानी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं.कोई कोई टोला मैं तो एक चापाकल के सहारे कई सारे परिवार पानी पीते हैं.ग्रामीणों ने बताया पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है . पानी टंकी की चारों और से झाड़ियों उग आई है.चापाकल से किसी तरह पानी लेकर काम चलाना पड़ रहा है. उक्त जल मीनार जब ठीक था दिन में दो बार जलापूर्ति होती थी जो कि बहुत ही सुविधाजनक था.गांव के लोगों ने बताया कि पंप हाउस का मशीन खराब होने की सूचना संवेदक व विभाग को दे दी गयी है. लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अब लोगों की निगाहें नवनिर्वाचित मुखिया राम मुर्मु पर टिकी हैं. उन्होंने बताया कि 29 तारीख तक आचार संहिता लागू होने के कारण काम नहीं किया जा सकता है, मगर आचार संहिता समाप्त होते ही सबसे पहले पानी टंकी दुरुत्त समेत पूरे पंचायत की समस्याओं को सुधार करने की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed