त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव का तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, सरायकेला अनुमंडल अंतर्गत 73.26 फीसद हुआ मतदान

0
Advertisements

सरायकेला -खरसावां (संवाददाता ):- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचण 2022 के तहत तीसरे चरण में जिले के सरायकेला, खरसावां, गम्हरिया, राजनागर, कुचाई प्रखंड में मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हैं। जिले में अपराह्न तीन बजे तक
अपराह्न 03:00 बजे तक
◆ सरायकेला – 79.05%*
◆ खरसावां – 72.74 %*
◆ कुचाई – 65.91%*
◆ राजनगर – 73.61%*
◆ गम्हरिया – 73.11%
★जिला औसत- 73.26%
फीसद मतदान हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मौसम का तापमान जैसे – जैसे चढ़ता गया। मतदान का प्रतिशत भी वैसे – वैसे बढ़ता गया। नतीजा यह रहा कि जिले में वोट का प्रतिशत दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। मतदान में बुजुर्ग, दिव्यांग, पुरूष व महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता – कर्मियों को दिया धन्यवाद

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी मतदाताओं, मतदानकर्मी व पदाधिकारियों, पुलिस जवान एवं मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिले के अनुरूप चुनाव के दिन अपनी भूमिका निभाई है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह दिख रहा था।

मतपेटी में बंद हो गई प्रत्याशियों की किस्मत

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचण 2022 के तीसरे चरण मे सरायकेला, खरसावां, कुचाई, राजनगर, गम्हरिया प्रखंड में मंगलवार को मतदान के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई। उनके भाग्य का फैसला आगामी 31 मई को मतगणना के साथ होगी। मतदान के बाद मतपेटी को काशी साहू कॉलेज में बनाएं गए स्ट्रांग रूम में जमा किया गया।

About The Author

Thanks for your Feedback!