विद्युत कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार से मिलकर पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ने मानगो क्षेत्रों में बिजली के पोल लगाने कि मांग

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्रों में बिजली के पोल लगाने के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार से मिलने के लिए पहुंचे। ऑफिस में मुलाकात ना होने पर अंसार खान ने विशाल कुमार को फोन किया विशाल कुमार ने फोन पर कहा बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर एसपी चौधरी से मुलाकात करने को कहा, एसपी चौधरी से मुलाकात करने पर एसपी चौधरी ने अंसार खान को बताया जिस जिस जगह पर पोल लगेगा कल ठेकेदार झाजी पहुंचकर जगह देख लेंगे दो से 3 दिन के अंदर बिजली के पोलों को लगवा दिया जाएगा। अंसार खान ने बताया जवाहर क्रॉस नगर रोड नंबर 14 साबरी नूरी मस्जिद के नीचे, और नाले के पास, झरना रोड ईदगाह मैदान के सामने, और कु़ली रोड नंबर 17 ट्रांसफार्मर के पास बिजली के पोलों को लगाना जरूरी है। और क्रॉस रोड नंबर 14 जवाहर नगर पहाड़ी पर तारों को चयन किया जाएगा। आज अंसार खान के साथ मोहम्मद आदिल खान, आरजू खान, मोहम्मद रमीज, मोहम्मद अहसान, नूर आलम, मोहम्मद तबरेज साथ गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed