घाघीडीह जेल में गहराया जल संकट, टैंकर से जलापूर्ति

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। घाघीडीह सेंट्रल जेल में जल संकट गहराने लगा है। इससे 1750 कैदियों की परेशानी बढ़ गई है। जेल कैंपस नया और पुराना दोनों बोरिंग फेल हो चुका है और जुस्को की ओर से रोजाना 12 हजार लीटर पानी की आपूर्ति हो रही है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने जेल में पानी संकट को लेकर जेल अधीक्षक ने टैंकर से जलापूर्ति का आग्रह किया था। इस पर जुस्को के प्रयास से कैंपस में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। जेल कैंपस का दोनों बोरिंग का जलस्तर गर्मी बढ़ते ही कम हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जेईई एडवांस्ड में शहर के पत्रकार नानक सिंह के पुत्र ने लहराया परचम, आईआईटी में प्रवेश का सपना हुआ साकार

Thanks for your Feedback!

You may have missed