BMC समेत 29 नगर निकायों के लिए वोटिंग जारी

0
Advertisements
Advertisements

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में आज मुंबई महानगर पालिका (BMC) समेत 29 नगर निकायों के लिए मतदान का दिन है। इस बार के चुनाव में सबकी निगाहें देश के सबसे बड़े और समृद्ध नगर निकाय BMC के रिजल्ट पर टिकी हैं। BMC में  बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और ठाकरे बंधुओं के मोर्चे के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। 227 वार्डों वाली BMC पर बीते 25 सालों से शिवसेना का कब्जा है। 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद पहली बार हो रहे BMC चुनाव मुंबई में ठाकरे परिवार के दबदबे की भी परीक्षा लेंगे।वहीं पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। RSS चीफ मोहन भागवत, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर ने वोट डाला। सभी ने जनता से वोट डालने की अपील की.बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा- शिवसेना (शिंदे गुट) में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ेगी वहीं MNS को 52 सीट मिली हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed