वर्कर्स महाविद्यालय में SVEEP के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्‍वीप) के अंतर्गत महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता रैली और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया | कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस.पी. महालिक ने ऑनलाइन रूप से किया | जागरूकता रैली मांगो चौक से लेकर महाविद्यालय तक निकाली गई तथा इसमें एनएसएस के 50 से अधिक वॉलिंटियर्स ने भाग लिया | मतदाता जागरूकता के विभिन्न बैनर और पोस्टर का प्रदर्शन किया गया | तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रांगण में छात्रों ने मतदाता जागरूकता पर भाषण दिया | महाविद्यालय के शिक्षकों ने मतदान में अपने अनुभवों को साझा किया और छात्रों को प्रोत्साहित किया | इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आलोक कुमार चौबे और प्रोफेसर सुरभि सिन्हा के निर्देशन में किया गया | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया |

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed