सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग द्वारा सरायकेला के नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने बहुमुल्य मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो।उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  भ्रामक खबर पर बवाल, शिक्षक ने India News Viral के पत्रकार पर कार्रवाई की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed