विवेक सिंह हत्याकांड का साजिशकर्ता बबलु गिरफ्तार, दो जिले में है कई मामले दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर । आदित्यपुर के कल्पनापूरी पहाड़ी के पास 20 जून को हुई विवेक सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बबलु दास को गिरफ्तार कर लिया है. इसका खुलासा आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने आज थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में किया. आरोपी की गिरफ्तारी आदित्यपुर के ही बेल्डीह बस्ती आदित्य गार्डेन से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बबलु दास के खिलाफ सिर्फ सरायकेला-खरसावां जिले के थानों में ही आपराधिक मामला दर्ज नहीं है बल्कि जमशेदपुर के भी कई थाने में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. बबलू दास का अपना अलग से गैंग चलता है. घटना के कई आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. घटना के बाद बबलु ही फरार चल रहा था. बबलु के खिलाफ जिले में फायरिंग करने, बम चलाने, हत्या करने, आर्म्स एक्ट, लूट और रंगदारी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर थाना प्रभारी राजीव कुमार, चंचल कुमार, धीरेंद्र कुमार आदि शामिल थे.

See also  बिहार आई बैंक ट्रस्ट का नाम बदलकर जल्द “झारखंड आई बैंक” करने का निर्देश दिया राज्यपाल ने

Thanks for your Feedback!

You may have missed