पुलिया निर्माण में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का बवाल, घटिया काम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

0
Advertisements

जमशेदपुर (ग्रामीण) : पोटका विधानसभा क्षेत्र के कुलियाना घाट (तिलामुड़ा) में बन रही पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कुलडिहा, आसनबनी और हाथीबिंधा पंचायत के लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया तीनों पंचायतों के आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिया के पिलर की गहराई निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं रखी जा रही है। साथ ही रॉड और सीमेंट की मात्रा कम दी जा रही है तथा निम्न गुणवत्ता की बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस तरह का निर्माण भविष्य में खतरनाक साबित हो सकता है और बारिश या बाढ़ के समय पुलिया के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पुलिया वर्षों से उनकी मांग रही है और काफी प्रयास के बाद इसका निर्माण शुरू हुआ है। लेकिन यदि गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, तो यह योजना अपने उद्देश्य से भटक जाएगी और लोगों के लिए सुविधा के बजाय खतरा बन सकती है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे जल्द ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और स्थानीय विधायक संजीव सरदार से मिलकर शिकायत करेंगे। साथ ही यदि समय रहते निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मौके पर बनमाली महतो, संजय दास, लखंडीर भक्त, गोबिंदा सिंह सरदार, धनंजय महतो, भूपति महतो, मिहिर कुमार गिरी और सुबोध महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed