ग्रामीणों ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन


। चारोधाम मिश्रा। दावथ /रोहतास/ दावथ प्रखंड क्षेत्र के डेढ़गांव गांव में ग्रामीणों ने मुखिया रागिनी सिंह के नेतृत्व में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया।यह सम्मान समारोह देश के बहुप्रतिष्ठित सेवा एनडीए के परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर गांव के छोटे किसान बिजेंद्र सिंह के पुत्र रौनक कुमार के सम्मान में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि दावथ बीडीओ शिवेश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर मुखिया रागिनी सिंह ने सम्मानित किया,उसके बाद संघ लोक सेवा के द्वारा आयोजित एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले गांव के स्कूल में पढ़े बड़े गांव का सम्मान बढ़ाने वाले रौनक कुमार सिंह को बीडीओ शिवेश कुमार सिंह एवं मुखिया रागिनी सिंह ने माल्यार्पण के बाद पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र ,अशोक स्तंभ,डायरी- पेन वा अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया ।जबकी पूर्व मुखिया शिवमूर्ति सिंह , पंचायत सचिव कुंज नारायण सिंह ने रौनक सिंह के विद्यालय के शिक्षक शंभू शरण सिंह विनय सर ,संतोष कुमार , शिव प्रसन्न सिंह इजराइल मुकेरि को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जबकि संजय सिंह उर्फ मंटू बाबा ,पैक्स अध्यक्ष सनमुन सिंह ने क्षेत्र में अच्छी तरह समाचार संकलन कर रहे स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया ,साथ ही फौजी संजय सिंह रौनक के पिता विजेंद्र सिंह एवं दादा को भी अंग वस्त्र बुके भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य मुख्य अतिथि दावथ बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने कहा कि रौनक सिंह इतनी बड़ी सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है ,आज के परिवेश में अपने क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए रौनक एक बड़ा रौनक बनकर उभरा है,हमें भी गर्व है कि हमारे क्षेत्र का एक होनहार युवक एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अब वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर योगदान करेगा।इनके उज्जवल भविष्य की हम कामना करते हैं।रौनक ने अपने संबोधन में कहा कि अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देता हूं।मैं यहां के छात्र छात्राओं को यही सलाह देता हूं कि कठिन मेहनत से ही सफलता हासिल होता है, मौके पर रामलखन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डब्बू सिंह, सुजीत सिंह सहित कई ग्रामीणों उपस्थित थे।


