नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, जेडीयू में शामिल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है. पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वे इस निर्णय का सम्मान करते हैं और उनके 20 वर्षों के काम को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नीतीश कुमार पर विश्वास बनाए रखें और पार्टी को मजबूत करने में सहयोग दें. उनके जेडीयू में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है. राजनीतिक हलकों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है और इसके लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है. माना जा रहा है कि वे अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं. ऐसे में पार्टी के भीतर नई भूमिका को लेकर निशांत कुमार की एंट्री को अहम माना जा रहा है. चर्चा यह भी है कि वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे और भविष्य में उन्हें बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी दी जा सकती है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed