गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की डूबने से मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

भागलपुर : जिले के बीह थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. गोल सड़क के पास स्थित गंगा घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नहाने के लिए नदी में उतरे थे, तभी वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि ओझापुरा गांव का एक परिवार बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए गंगा घाट पहुंचा था. कार्यक्रम पूरा होने के बाद परिवार के कुछ सदस्य नदी में स्नान करने के लिए उतर गए. इसी दौरान चार लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तीन युवकों को नहीं बचाया जा सका. मृतकों की पहचान कृष्णा उर्फ छोटू (पिता- नवलता साह), बौबी कुमार (पिता- शांतिलाल साह) और सत्री कुमार (पिता- शांतिलाल साह) के रूप में हुई है.

घटना के दौरान एक महिला देवी भी डूबने लगी थी, लेकिन घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए काफी प्रयास के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बाद में उन्हें इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed