9 दिनों से अंधेरे में डूबा गांव, बिजली विभाग से ग्रामीणों की गुहार के बाद मिला आश्वासन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत राजदंडा गांव में पिछले 9 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गांव में बिजली पोल गिर जाने और कई स्थानों पर तार टूट जाने के कारण पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है।लगातार बिजली बाधित रहने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और दैनिक जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है।समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग महुआडांड़ को आवेदन सौंपकर अविलंब मरम्मत कार्य कराने एवं बिजली बहाल करने की मांग की है। वहीं बिजली विभाग महुआडांड़ ने आश्वासन दिया है कि गिरे हुए पोल और टूटे तार की मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा तथा अगले 3 से 4 दिनों के भीतर गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को नहीं मिली एंट्री, BSc Nursing परीक्षा केंद्र पर हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed