वैशाली में सोशल मीडिया रील विवाद: पति ने पत्नी अंजलि की गला घोंटकर हत्या

0
Advertisements

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में एक पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अंजलि नाम की महिला की उसकी ही पति कुंदन कुमार ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी के बीच सोशल मीडिया रील को लेकर विवाद हो गया था।पुलिस के अनुसार, अंजलि ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक रील वीडियो भी बनाए थे, जिनमें वह अपनी भावनाएँ दिखाती थी। इन वीडियो के बाद पति कुंदन और दोनों के बीच रिश्ते में तनाव बढ़ गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना से करीब 24 घंटे पहले अंजलि ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी सुरक्षा और जीवन को लेकर चिंता जताई थी। वीडियो में उसने कुछ खतरों का संकेत भी दिया था, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। पातेपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति कुंदन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हत्या के सटीक कारण और मोबाइल फुटेज की जांच कर रही है। आत्महत्या या हत्या के पहलुओं दोनों की तलाशी ले रही है। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज किए हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है।

About The Author

See also  बरगाई जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब शुरू होगा ट्रायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed