प्रत्येक पंचायतों में जाएगी टीकाकरण एक्सप्रेस

Advertisements

संझौली (रोहतास):- वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव केे लिए , जिला प्रशासन द्वारा चालू किए गए टीकाकरण एक्सप्रेस के उद्देश्यों को लेकर लोगों को सजग करने में जुट गई है। टीकाकरण एक्सप्रेस संझौली प्रखंड के 36 गांव में बने केंद्रों पर जा जाकर लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन देने का कार्य करेंगी . प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन की माने तो यह टीकाकरण एक्सप्रेस 29 मई को शरू हुई है थी, जो 8 जुलाई तक चलेगी। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि , 29 मई से 8 जून तक करमैनी पंचायत , 8 जून से 16 जून तक मझौली पंचायत , 17 जून से 22 जून तक अमेठी पंचायत , 23 जून से 28 जून तक उदयपुर पंचायत , 29 जून से 3 जुलाई तक संझौली पंचायत तथा 5 जुलाई से 8 जुलाई तक चांदी इंग्लिश के विभिन्न गांव में जाकर लोगों को टीकाकरण करेगी। स्वास्थ्य विभाग के तरफ से इस अभियान को सफल बनाने के लिए एएनएम प्रेमा कुमारी तथा सागर कुमार फार्मासिस्ट को लगाया गया है। टीकाकरण एक्सप्रेस संझौली प्रखंड के अधिकसंख्य आबादी तथा उससे जुड़े कस्बों से संबंधित विद्यालय , पंचायत भवन , सामुदायिक भवन सहित कुल 36 केंद्रों पर जा जाकर लोगों को टीकाकरण करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट सिंगर, बिहार में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान

You may have missed