शहरी और औद्योगिक कचरों से परेशान हुए भाटिया बस्ती वासियों ने नगर निगम को ज्ञापन सौंप दिया 10 दिन का अल्टीमेटम, 11वें दिन करेंगे निगम का घेराव

0
Advertisements

Saraikela : नगर निगम का वार्ड 11 में पड़नेवाला भाटिया नाला इन दिनों शहरी और औद्योगिक कचरों से पटा पड़ा है. और तो और इन कचरों को यहॉं पर आग लगाकर जलाया भी जा रहा है. इस बात से परेशान हुए भाटिया बस्ती वासियों ने रविवार को भाटिया विकास समिति के बैनर तले समिति के अध्यक्ष उदय प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक की और नगर निगम के नाम एक ज्ञापन तैयार कर सौंपने का निर्णय लिया है, जिसमें नगर निगम को कचरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हुए निगम प्रबंधन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है. ज्ञापन में 10 दिन में कचरों की समस्या नहीं सुलझने की स्थिति में 11वें दिन करेंगे नगर निगम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है, जिसमें भाटिया बस्ती के सैंकड़ों महिला, पुरूष और बच्चे शामिल रहेंगे जिससे विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर सारी जवाबदेही निगम प्रशासन की होने की बात कही है. समिति की बैठक में संरक्षक प्रमोद कुमार, एसडी प्रसाद, बबलू कुमार, लक्षमन ठाकुर, नीरज गुप्ता, सुशील कुमार राय, शंभू शरण प्रसाद, जयंता कुमार मैती, विकास कुमार, अजय पांडेय, वाई के प्रसाद, अमित कुमार पांडेय आदि शामिल थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का दावा, CJP नेताओं की गिरफ्तारी की बन रही योजना

Thanks for your Feedback!

You may have missed