स्मार्ट मीटर पर बवाल, बिजली कटते ही सड़कों पर उतरे लोग, सपा का हंगामा

0
Advertisements

लखनऊ : स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर राजधानी में जबरदस्त विरोध देखने को मिला। अलग-अलग इलाकों में लोगों ने मीटर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कई जगह मीटर लगाने पहुंची टीमों को खदेड़ दिया। वहीं बैलेंस माइनस होने पर पावर कॉरपोरेशन ने 8380 कनेक्शन काट दिए, जिससे हजारों उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

लोगों का कहना है कि नए मीटर में बिजली खर्च ज्यादा दिख रहा है और अब महीने में कई बार रिचार्ज करना पड़ रहा है। बिना सूचना बिजली कटने और सर्वर डाउन होने से रिचार्ज में दिक्कत भी बड़ी परेशानी बन गई है। इसी बीच चिनहट, ठाकुरगंज, वजीरबाग समेत कई इलाकों में हंगामा हुआ, जहां महिलाओं ने भी विरोध में हिस्सा लिया और टीमों के साथ बहस की।

वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मध्यांचल विद्युत निगम मुख्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई जगह प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।

About The Author

See also  लिफ्ट में घंटों फंसे पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के 6 सदस्य, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Thanks for your Feedback!

You may have missed