राहत सामग्री पर बवाल, विधायक के घर के पास मिला कंबल-तिरपाल का जखीरा, BJP का हंगामा

0
Advertisements

कोलकाता :हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अरूप रॉय के घर के पास एक गोदाम से बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री मिलने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. शनिवार को कंबल, तिरपाल और अन्य राहत सामग्री से लदी एक मैटाडोर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया. भाजपा ने आरोप लगाया कि जनता के लिए रखी गई सरकारी सामग्री का गबन करने की कोशिश की जा रही थी.घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए गए, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विधायक अरूप रॉय ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि राहत सामग्री लोगों में बांटने के लिए मंगाई गई थी, लेकिन स्टॉक ज्यादा होने के कारण जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई थी. उनके अनुसार डीएम के निर्देश पर ही सामान को जिला प्रशासन के कार्यालय भेजा जा रहा था. हावड़ा की जिलाधिकारी पी दीपाप्रिया ने भी इस दावे की पुष्टि की है. वहीं भाजपा ने सवाल उठाया है कि अगर सामग्री वितरण के लिए थी तो उसे निजी गोदाम में क्यों रखा गया था.

About The Author

See also  आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला पुलिसकर्मी से 10.83 लाख रुपये वसूलने का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed