कांग्रेस में गुटबाजी पर घमासान, अध्यक्ष पर बढ़ा दबाव, चुनाव से पहले बढ़ी टेंशन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर दबाव बढ़ गया है। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी उम्मीदें लगाए हुए है, लेकिन नेताओं के बीच आपसी खींचतान और बयानबाजी ने संगठन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पार्टी के भीतर अलग-अलग गुट सक्रिय हैं, जहां कुछ नेता हरीश रावत के समर्थन में हैं, जबकि अन्य पुराने मतभेदों को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। इस बीच प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में भी देरी हो रही है, क्योंकि वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों को जगह दिलाने की कोशिश में लगे हैं और हाईकमान जंबो कार्यकारिणी से बचना चाहता है।

गणेश गोदियाल ने नेताओं से सार्वजनिक बयानबाजी से बचने और मतभेदों को पार्टी मंच पर सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद से पार्टी की छवि खराब होती है और चुनावी तैयारियों पर असर पड़ता है, इसलिए सभी को एकजुट होकर काम करना जरूरी है।

About The Author

See also  होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, 6 साल के बच्चे की क्लास में मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed