अंसार खान के नेतृत्व में मानगों के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को कराया गया ठीक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगों के विभिन्न क्षेत्रों में डिमना बस्ती हयातनगर रोड नंबर 5 इमामबाड़ा, हयात नगर रोड नंबर 5 बैतुल्लाह मस्जिद, जवाहर नगर रोड नंबर 13 इमामबाड़ा,जवाहर नगर रोड नंबर (14) इमामबाड़ा के पास और इमामबाड़ा के नीचे,जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर (14) साबरी नूरी मस्जिद के नीचे फैज कॉलोनी वीर अब्दुल हमीद रोड, रोड नंबर 12 क्रॉस रोड नंबर 2 मस्जिदे फातमा, मुर्दा मैदान, इन क्षेत्रों में स्त्री लाइटों को ठीक कराया गया। अंसार खान ने कहा मोहर्रम का त्यौहार होने के कारण खासकर इमामबाड़ा और मस्जिदों का स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जा रहा है जिससे अंधेरे से लोगों को परेशानी ना हो।आज के इस कार्य करने के लिए मानगो नोटिफाइड के सिटी मैनेजर श्री निषात ने इलेक्ट्रिशियन अशोक कुमार सिंह और ऑटो ड्राइवर गणेश को भेजा गया। अंसार खान का सहयोग मोहम्मद आदिल खान, और बस्ती वासियों ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed