बिष्टुपुर में चोरी के दो मामलों का खुलासा: जमशेदपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चोरी के दो स्वतंत्र मामलों का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहले मामले में, 11 नवंबर को धतकीडीह केंद्र मैदान के पास खड़ी एक टाटा सूमो (संख्या JH05 AD 6051) चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस ने एसआईटी टीम गठित किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों—फैजल अख्तर (20) व फरहान अंसारी उर्फ़ इमरान (18) दोनों धतकीडीह क्षेत्र के—को गिरफ्तार करके सूमो वाहन बरामद किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दूसरे मामले में, एक फ्लैट (बिष्टुपुर क्षेत्र) में 6 नवंबर की शाम चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील पूर्ति उर्फ़ मुर्गी (24) को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई लैपटॉप, मोबाइल, पर्स व अन्य सामान बरामद किया।थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि दोनों मामलों में स्थानीय गश्त दल एवं तकनीकी टीमों ने मिलकर काम किया। उन्होंने आगे बताया कि “चोरों को पकड़ने की दिशा में समय पर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई” और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

See also  युवा नेताओं ने जमीनी बदलाव के एक वर्ष का जश्न मनाया: आदिर फेलोशिप 2025–26 समापन समारोह

Thanks for your Feedback!

You may have missed