पश्चिमी सिंहभूम टेबो में लेवी वसूलने निकले दो नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो में लेवी वसूलने के लिए निकले दो नक्सलियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. इसमें से एक का नाम बिरसा पूर्ति और दूसरे का सोम बोदरा है. दोनों पहले भी पीएलएफआई उग्रवादी संगठन में रहकर लेवी वसूल करने के आरोप में जेल जा चुके हैं. पूछताछ में दोनों ने बताया है कि हाल ही में जेल से छूटा है और फिर से लेवी वसूलने का काम शुरू कर दिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चक्रधरपुर के एएसपी पारस राणा के अनुसार टेबो थाना क्षेत्र के करला-चंपुवा के हेंसाडीह में लेवी के लिए दोनों लोगों को धमका रहे थे. इसकी जानकारी गुप्त रूप से एसपी को मिली थी. इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस बल को लगाया गया था. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को सोंगरा गांव से गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ सीएलए और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

See also  बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

Thanks for your Feedback!

You may have missed