आदित्यपुर में बम फटने से दो बच्चे झुलस कर हुए घायल

0
Advertisements

सरायकेला खरसावां:-सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझीटोला निर्मल नगर में बम फटने से दो बच्चे झुलस कर घायल हो गए. आनन–फानन में दोनो घायलों को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां दोनो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायलों मे 12 वर्षीय दुर्गा हेंब्रम और उसका बड़ा भाई सिंगराय हेंब्रम शामिल है. बताया जा रहा है कि दोनो बच्चे शौच के लिए गए थे तभी उन्हें एक बम मिला. उनमें से एक बम को पत्थर से मारने लगा. इसी बीच बम फट गया जिससे दोनो बच्चे घायल हो गए. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि घर के अंदर बम बनाया जा रहा था इसी बीच यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जमशेदपुर में सुप्रियो भट्टाचार्य का स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed