जमशेदपुर में सुप्रियो भट्टाचार्य का स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में उनके आगमन पर पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा और पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा की।


सुप्रियो भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और जनता के बीच सक्रिय रहने के महत्व पर भी जोर दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनके स्वागत और बैठक में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।


