शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार , शराब बनाने के उपकरण को पुलिस ने किया बरामद
Advertisements

Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास):- नासरीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के चितोखर गांव से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब बनाने के उपकरण एवं शराब साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया । इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के चितोखर गांव निवासी रमैया कुमार और जोगिंदर कुमार के पास से गुप्त सूचना पर पुलिस ने चिन्हित जगहों से छापेमारी कर शराब बनाने के उपकरण में गैस सिलेंडर , गैस चूल्हा सहित अन्य उपकरण एवं 6 लीटर देशी महुआ शराब भी बरामद किया । थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों धंधेबाजों के विरुद्ध संबंधित मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया ।
Advertisements


Advertisements


