आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से 140 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार , जिला प्रशासन की सख्ती का नतीजा …

Advertisements

आदित्यपुर :- सरायकेला जिले में ब्राउन शुगर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. खासकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र ब्राउन शुगर का हब अभी भी बना हुआ है. जहां एकबार फिर से गुप्त सूचना के आधार पर मुस्लिम बस्ती से दो युवकों के पास से 140 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. जिसका वजन लगभग 15.7 ग्राम बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए जिले के एसपी एम अर्शी ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों युवकों का नाम शेख अहमद हुसैन और अरशद अली है. इसमें से रहमत हुसैन के पास से कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और अरशद अली के पास से 80 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  गर्भवती नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत 4 गिरफ्तार, दहेज हत्या का केस दर्ज

You may have missed