जिले में अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा, 32 पेटी से अधिक अवैध नकली विदेशी शराब जब्त , एक गिरफ्तार

Advertisements

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए आमदा ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा हुआ है. जिले के एसपी के निर्देश के बाद सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर खामारडीह रेलवे पुल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. जिसके पास से किंग गोल्ड नामक नकली विदेशी शराब का 48 बोतल बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में व्यक्ति ने अपना नाम पंचानन मंडल बताया. सख्ती से पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह चाईबासा के दो सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध विदेशी शराब का कारोबार करता है. और कुदासिंगी गांव में इसका गोदाम बनाया हुआ है. जहां अवैध विदेशी शराब बनाकर रखा गया है. छापामारी दल द्वारा अभियुक्त के बताए पते के अनुसार कुदासिंगी गांव में छापामारी कर किंग गोल्ड की कुल 32 पेटी शराब बरामद किया. जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन, 60.72% हिस्सेदारी बेचने की योजना का विरोध

You may have missed