सब इंसपेक्टर पर हमला करने में सोनारी और गोलमुरी से दो गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाने के एसआई निलेश कुमार पर हमला करके गंभीर रूप से घायल करने के दो आरोपियों को गोलमुरी पुलिस ने गिरफ्तार करके मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना सोमवार की रात 9.35 बजे घटी थी. घटना के समय पुलिस विसर्जन जुलूस पर ड्यूटी कर रही थी. इस बीच ही दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे थे. पुलिस अपनी ड्यूटी पर थी. स बीच दोनों ने पुलिस के काम में व्यवधान उत्पन्न किया. विरोध करने पर दोनों ने एसआई पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्कूटी भी किया गया बरामद

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर के रहने वाले हर्षदीप सिंह और गोलमुरी के कालीमाटी हेमसिंह बगान के रहने वाले प्रदीप सिंह उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने स्कूटी को भी बरामद कर लिया है. घटना के संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ गोलमुरी थाने में एसआई के बयान पर नाजायज मजमा लगाकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जान मारने की नियत से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला दर्ज किया गया है.

About The Author

See also  श्रावणी मेले में यात्रियों को बड़ी राहत, इस इंटरसिटी ट्रेन को मिले 2 नए ठहराव

You may have missed