चाईबासा में दंतेल हाथी का कहर जारी, नोवामुंडी के भरबरिया में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में दंतेल हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात नोवामुंडी प्रखंड के जेटिया पंचायत अंतर्गत भरबरिया गांव में हाथी ने तांडव मचाते हुए छह लोगों को कुचलकर मार डाला, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मृतकों में सनातन मेराल, उनकी पत्नी जोंकों कुई, उनके दो बच्चे, तथा दूसरे परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। हमले के दौरान सनातन का एक बच्चा किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। बीते सात दिनों में इसी दंतेल हाथी के हमलों में इस क्षेत्र में कुल 16 लोगों की जान जा चुकी है।

लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में शोक और दहशत का माहौल है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद हाथी को अब तक इलाके से दूर नहीं किया जा सका है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना चुनौती बना हुआ है।

आदित्य नारायण, डीएफओ चाईबासा ने बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है, जो हाथी को ट्रैंकुलाइज कर नियंत्रण में लेने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही रात के समय थर्मल सेंसर ड्रोन उड़ाकर हाथी की सटीक लोकेशन का पता लगाया जाएगा।

हाथी हमले की तिथिवार घटनाएं

  • 1 जनवरी: टोंटो प्रखंड के बांडीझारी गांव निवासी मंगल सिंह हेंब्रम (35) की मौके पर मौत। उसी रात बिरसिंहहातु गांव के उर्दूप बहंदा (55) और सदर प्रखंड के रोरो गांव निवासी विष्णु सुंडी (57) की भी हाथी के हमले में जान गई। इस दौरान मानी कुंटिया और सुखमति बहंदा गंभीर रूप से घायल हुईं।

  • 2 जनवरी: गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सायतवा गांव में रेंगा कयोम (13) की मौत। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाईपी गांव में ढिंगी गागराई (10) गंभीर रूप से घायल।

  • 4 जनवरी: गोइलकेरा प्रखंड के संतरा वन क्षेत्र, कुईडा पंचायत के अमराई कितापी गांव (तोपनोसाई टोला) में 47 वर्षीय महिला की मौत; पति रंजन टोपनो और 10 वर्षीय पुत्र काहिरा टोपनो घायल।

  • 5 जनवरी: संतरा वन क्षेत्र, बिला पंचायत के वन ग्राम मिस्त्रीबेड़ा में जोंगा लागुरी (50) की मौत; पति चंद्र मोहन लागुरी (52) गंभीर रूप से घायल।

  • 6 जनवरी: गोइलकेरा के सोवा गांव में कुंदरा बाहदा, उनका 6 वर्षीय पुत्र कोदमा और 8 माह की पुत्री सामू की मौत; 3 वर्षीय जिंगीं बाहदा गंभीर रूप से घायल। इसके बाद हाथी ने टोंटो प्रखंड के कुईलसूता गांव में जगमोहन सवईया (21) को मार डाला।

See also  झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में पारा 40°C के पार, लू से बढ़ी परेशानी

प्रशासन ने लोगों से रात में घरों से बाहर न निकलने, सतर्क रहने और वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और नियंत्रण के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed