उदयपुर में ट्रंप के दोस्त की बेटी की शाही शादी

0
Advertisements

उदयपुर: अमेरिकी उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के कार्यक्रम शुक्रवार से झीलों की नगरी उदयपुर में शुरू हो चुके हैं.इस शाही शादी में देश-विदेश के मेहमान शामिल हो रहे हैं. नेत्रा मंटेना की शादी भारतीय मूल के वामसी गडिराजू से हो रही है. विवाह समारोह के कार्यक्रम 21 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे.शादी के विभिन्न कार्यक्रम उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक तथा जनाना महल के साथ-साथ जगमंदिर और द लीला पैलेस होटल में होने हैं.इस शाही शादी में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उदयपुर पहुंचे हैं.कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से भीड़ में जोश भर दिया. वह डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड को भी डांस फ्लोर पर ले आए.इस शाही शादी में संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी ने भी परफर्म किया.अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने हिट गाने ‘परम सुंदरी’ पर परफॉर्म किया, जबकि जैकलीन फर्नांडीज ने ‘लाल छड़ी’ पर डांस किया.शादी के लिए ‘द लीला पैलेस’ होटल को मेहमानों के स्वागत के लिए शानदार लाल ‘थीम’ पर सजाया गया है. मेहराबों से पुष्प गुच्छ लटके हुए हैं और इसे शाही दरबार जैसा रूप देने के लिए बड़े-बड़े झूमर लगाए गए हैं.बैठने की जगह पर खूबसूरत ‘कुशन’ और सुनहरे लैंप वाले लाल सोफे हैं. दूसरी जगहों को भी शानदार ढंग से सजाया जा रहा है.कार्यक्रम के अनुसार शादी की हल्दी की रस्म 22 नवंबर को होगी और इसके बाद 23 नवंबर की सुबह जगमंदिर में विवाह समारोह होगा और उसी शाम प्रीतिभोज होगा.शादी में आने वाले मेहमानों को राजस्थानी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी. लोक कलाकारों के कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, राजस्थानी व्यंजन और मेवाड़ की सदियों पुरानी रस्में सिटी पैलेस और जगमंदिर में होने वाले मुख्य आयोजनों का हिस्सा होंगी, जिससे मेहमानों को शाही भारतीय मेहमाननवाजी का अनोखा अनुभव मिलेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed