नवनिर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का किया गया हस्तांतरण

Advertisements

कोचस (रोहतास):- प्रखंड विकास पदाधिकारी कोचस प्रमोद कुमार के निर्देश पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक श्री कृष्ण सिंह के द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिषर का इस ग्राम के दलित बस्ती को तथा इस ग्राम पंचायत के मुखिया भास्कर पासवान को हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुखिया जी द्वारा यह बताया गया कि आज से इस सामुदायिक शौचालय को यहां के समुदाय उपयोग करेगी, इसका देखरेख एवं निगरानी यहां की समुदाय ही करेगी। ग्राम पंचायत बलथरी के समाजसेवी जंग बहादुर सिंह के द्वारा आम नागरिकों से अपील किया गया कि सामुदायिक स्वच्छता परिसर का उपयोग करें। साफ सफाई रखें । खुले में शौच मुक्ति कार्यक्रम को सफल बनाए रखें । साथ ही प्रखंड के प्रखंड समन्वयक श्री कृष्ण सिंह ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए बारीकी से स्वच्छता के बारे में आम नागरिकों को बताने का कार्य किया । शौच करने के बाद पूरी तरह से उसकी साफ सफाई करने हेतु पानी का जरूर उपयोग करें तथा अपने हाथ को साबुन से अवश्य रूप से धोना सुनिश्चित करेंगे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रखंड समन्वयक ने बताया कि यह सामुदायिक स्वच्छता परिषर का निर्माण वैसे समुदाय के लिए किया गया है जो अभी तक किसी कारणबस अपने घर में शौचालय का निर्माण नहीं करा सका है। सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण खर्च लगभग ₹300000 उनके द्वारा बताया गया । इस सामुदायिक स्वच्छता परिसर के अंतर्गत 3 महिला शौचालय तथा तीन पुरुष शौचालय कक्ष एवं 1-1 स्नानागार, सभी कक्षाओं में नल का जल, साथ में चापाकल, मोटर सहित सिंटेक्स लगाते हुए सुसज्जित ढंग से निर्माण कर समुदाय को हस्तांतरित कर दिया गया । आज के बाद से यहां समुदाय उपयोग करेगी । इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य पंचायतस्तरीय कर्मी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से वाररूम स्वच्छाग्रही सुजीत कुमार, स्वच्छाग्रही मोहम्मद अकबर अंसारी, मोहम्मद अनवर हुसैन, डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि कुमार गुप्ता सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित रही।

About The Author

You may have missed