कदमा में टाटा स्टील क्वार्टर पर बवाल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर अवैध कब्जे का आरोप, कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा टावर रोड स्थित टाटा स्टील के क्वार्टर संख्या L5-55 को खाली कराने पहुंची टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) और एसआरटी की टीम को शुक्रवार सुबह भारी विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कंपनी का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस के एएसआई अमरेश कुमार सिंह पिछले करीब ढाई वर्षों से ताला तोड़कर इस क्वार्टर में अवैध रूप से रह रहे हैं। जब कंपनी की टीम क्वार्टर खाली कराने पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी की संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि क्वार्टर खाली कराए जाने के बाद बिजली और पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाती है, लेकिन इसके बावजूद यहां चोरी से बिजली और पानी का उपयोग किया जा रहा था, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है।

कंपनी के मुताबिक, अमरेश कुमार सिंह को कई बार मौखिक रूप से क्वार्टर खाली करने के लिए कहा गया और लिखित नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन नोटिसों की अनदेखी की गई। कंपनी का यह भी आरोप है कि कार्रवाई के प्रयासों को दबाव बनाकर रोका जाता रहा। शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान वर्दीधारी पुलिसकर्मी द्वारा टीम से उलझने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

वहीं, एएसआई अमरेश कुमार सिंह और उनके परिवार ने कंपनी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें किसी प्रकार का कोई नोटिस नहीं मिला है और वे क्वार्टर खाली नहीं करेंगे।

See also  डीडी बार हत्याकांड के बाद भी नियमों की धज्जियां, देर रात तक खुलते रहे बार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। टाटा स्टील यूआईएसएल का कहना है कि मामले की लिखित सूचना पहले ही स्थानीय थाने को दी जा चुकी है। कंपनी के अनुसार, पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध कब्जा हटाने और क्वार्टर को सील करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

About The Author

You may have missed