खिलौना कार बम से धमाका करने की साजिश नाकाम, जैश‑ए‑मोहम्मद के 2 संदिग्ध गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एंटी‑टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने संयुक्त अभियान के तहत एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने मुंबई के कुर्ला और ठाणे के खडावली इलाके से जैश‑ए‑मोहम्मद और आईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि वे दिल्ली और मुंबई में ‘टॉय कार’ के जरिए बम धमाके करने की योजना बना रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए मोसाब अहमद और मोहम्मद हमद कालरा कथित रूप से ऑनलाइन कट्टरपंथी विचारों से प्रेरित थे और आतंकवादी नेटवर्क से जुड़कर सक्रिय हो रहे थे। उनसे कई संवेदनशील सामग्री भी बरामद हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उनसे आगे पूछताछ और जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क का पता लगाने और संभावित साजिशों को रोकने के लिए सतर्क हैं।

About The Author

See also  550 ड्रोन से आसमान में सजा शिवलोक, 5 किलोमीटर तक दिखा अद्भुत नजारा

Thanks for your Feedback!