Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला । चेकिंग अभियान से बचने के लिए अचानक से यू-टर्न लेना कितना घातक साबित हो सकता है. इसका उदाहरण आज सरायकेला-खरसावां जिले में देखा गया. जिला नियोजनालय के पास आज ट्रैफिक चेकिंग के दौरान नियमों से बचने के प्रयास में दो बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में एक व्यक्ति और उसकी ढाई वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए. गम्हरिया का विशाल दास और प्रेम प्रधान अपनी बाइक पर गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे. ट्रैफिक चेकिंग पॉइंट पर पहुंचते ही उन्होंने चेकिंग से बचने के लिए बाइक का यू-टर्न लिया. इसी दौरान पीछे से आ रहे सिंधुकोपा निवासी भैरव महतो की बाइक से उनकी टक्कर हो गई. हादसे के बाद विशाल दास और प्रेम प्रधान मौके से फरार हो गए. घटना में भैरव महतो और उसकी ढाई वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत घायल पिता और बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर है. हादसे के बाद पुलिस ने फरार बाइक सवारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक चेकिंग से बचने की कोशिश में यह हादसा हुआ. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और चेकिंग से बचने के लिए जोखिमभरे कदम न उठाएं.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed