मानगो गौड़ बस्ती में बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने लगाई फांसी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के मानगो गौड़ बस्ती के रहने वाले बाल्मीकी प्रसाद गुप्ता (62) ने बीमारी से तंग आकर आज सुबह अपने घर में आत्महत्या कर ली. उन्होंने घटना को अपने कमरे में अंजाम दिया. परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी मिलने पर मानगो पुलिस को खबर की. इसके बाद पुलिस पहुंची और बाल्मीकी को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे. बीमारी ठीक नहीं होने के कारण वे इधर कई दिनों से तनाव में चल रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि बीमारी ठीक नहीं होने की वजग से ही उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है. घर में भरा-पूरा परिवार है. घटना के बाद से परिवार के लोग खासा परेशान हैं.

See also  आइसक्रीम बेचने वाले के बेटे ने कर दिखाया कमाल, JAC 10वीं में तीसरा स्थान पाकर रचा इतिहास

Thanks for your Feedback!

You may have missed