शीतला मंदिर में तीन दिवसीय पूजा शुरू, घट यात्रा के साथ भक्तों में उत्साह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़ापुड़ा स्थित शीतला मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय शीतला पूजा का आयोजन शुरू हो गया. पूजा की शुरुआत कामारिगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से गाजे-बाजे के साथ घट यात्रा निकालकर की गई. श्रद्धालुओं द्वारा घट को मंदिर लाकर विधि-विधान से स्थापित किया गया, जिसके बाद पूजा-अर्चना का क्रम आरंभ हुआ. गुरुवार को भी श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मां शीतला की पूजा की, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घट यात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक बारिक, सचिव संजीव बारिक, बापी पोलाई, वार्ड सदस्य मदन हांसदा, देवाशीष दास, दीपेश पोलाई, गौरी बारिक, महावीर सरकार, शिवशंकर दलाई, शिव प्रसाद कर, गौतम बारिक और मानस बारिक समेत कई सदस्य मौजूद रहे.

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक बारिक ने बताया कि पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में भक्त पूजा में भाग ले रहे हैं.

See also  विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने दिल्ली जाएंगी ममता बनर्जी, सियासी हलचल तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed