वर्कर्स कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मियों के कार्यशाला का तीसरा दिन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मना रहा है । इस निमित्त महाविद्यालय में प्रत्येक दिन नए-नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इन दिनों महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मियों के कौशल विकास हेतु के लिए 6 दिवसीय कार्यशाला चलाया जा रहा है । कार्यशाला के तीसरे दिन के सत्र का उद्घाटन करते हुए प्रथम सत्र को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सत्यप्रिय महालिक ने संबोधित किया । द्वितीय सत्र के वक्ता सुशांत कुमार रहे । उन्होंने महाविद्यालय के अकाउंट संबंधी कार्यों की योजनाएं प्रस्तुत की । कार्यशाला का सफलतापूर्वक संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्रधान सहायक मनमोहन गांधी ने किया । साथ ही उन्होंने कार्यशाला के चतुर्थ दिवस की रुपरेखा प्रस्तुत की । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रह लाभांवित हुए ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  विधायक चंपई सोरेन के हस्तक्षेप से फिलहाल टला आदित्यपुर का अतिक्रमण ड्राइव, बोले मेन रोड से हटाएं, ब्रांच रोड छोड़ दें

Thanks for your Feedback!

You may have missed