सिदगोड़ा थाना अंतर्गत स्थित घर में चोरों ने किया हाथ साफ, मेन गेट पर लगे ताले को तोड़ा और घटना को दिया अंजाम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको रोड नंबर 2 स्थित क्वार्टर नंबर L4/32 निवासी टाटा स्टील कर्मी शशिभूषण पिंगुआ के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने मेन गेट पर लगे ताले को तोड़ा और घटना को अंजाम दिया. शशिभूषण अपने परिवार संग छुट्टियां मनाने और भगनी की परीक्षा दिलवाने पूरी गए है. सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो तत्काल इसकी जानकारी शशिभूषण को दी. सूचना पाकर शशिभूषण परिवार संग जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. इधर शशिभूषण के साथी क्वार्टर पहुंचे और आस पड़ोस के लोगों से इसकी जानकारी ली. शशिभूषण टाटा स्टील कर्मी है और कोक प्लांट के कमिटी मेंबर भी है. उनके जमशेदपुर आने के बाद ही चोरी के आंकलन किया जा सकता है. पड़ोसियों ने बताया कि आज सुबह जब वे लोग जागे तो पाया कि शशिभूषण के घर में लगा ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने इसकी सूचना फोन के माध्यम से शशिभूषण को दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  हाथी के हमले में युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया जोरदार विरोध

Thanks for your Feedback!

You may have missed