आदित्यपुर में चोरों का बोलबाला, बंद घर को बना रहे निशाना, पूर्व पार्षद के बाद अब 6 एलएफ में दिया अंजाम

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चोरों का बोलबाला है. पहले वार्ड 18 के पूर्व पार्षद दिवंगत विनीता अविनाश के घर को निशाना बनाया, अब वार्ड 17 के हाउसिंग फ्लैट 6LF के क्वार्टर नंबर 9 में चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार मकान मालिक अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए थे, जिसके कारण घर कई दिनों से बंद था. इसी मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा देखा और इसकी सूचना दी. आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामानों की चोरी की है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन मकान मालिक के लौटने के बाद ही हो सकेगा. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed