लिपस्टिक से तंज लिखकर पुलिस को चिढ़ाने वाला ‘चोर’ गिरफ्तार, वारदात का खुलासा

0
Advertisements

जैसलमेर : शहर में चोरी के एक अनोखे मामले में पुलिस ने उस शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वारदात के बाद लिपस्टिक से दीवार पर तंज भरे संदेश लिखकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। आरोपी ने चोरी के दौरान न सिर्फ कीमती सामान चुराया, बल्कि घर में रखी लिपस्टिक से संदेश लिखकर पुलिस और सिस्टम पर व्यंग्य भी किया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आरोपी ने घर में घुसकर लैपटॉप, टीवी, कपड़े और अन्य सामान चुराए थे। इसके बाद उसने दीवार पर लिखा कि “अगर घर में शराब रखते हो तो साथ में चिप्स भी रखो” और पुलिस में शिकायत करने पर समय बर्बाद होने की बात भी लिखी थी। उसने खुद को “बिहारी बाबू” बताते हुए मौके पर अजीब और मजाकिया अंदाज में नोट छोड़ा था।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह मामला IGNP कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां चोरी के बाद छोड़े गए इन संदेशों ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया था। फिलहाल पुलिस आगे की पूछताछ और सामान की बरामदगी में जुटी है।

About The Author

See also  गंगा कटाव की जद में 100 मीटर रेल ट्रैक, इस रूट पर परिचालन रोका गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed