बिहार में होगी मूसलाधार बारिश, 3 जिलों में अलर्ट जारी, लोगों को सावधान रहने की सलाह…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बिहार में मानसून के दस्तक देने के साथ ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। दक्षिणी भागों में जहां हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है तो वहीं उत्तरी भागों में कई जगह भारी बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बिहार के 3 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertisements
Advertisements

दक्षिण-पश्चिम मानसून पटना समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान पहुंचने के आसार है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित दक्षिणी व उत्तरी भागों के अधिसंख्य जिलों में गरज-तड़क के साथ हवा की तेज रफ्तार व कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही बने होने के कारण तापमान सामान्य बना रहेगा।

जबकि, उत्तरी भागों के तराई वाले इलाकों में सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा के आसार हैं।

बुधवार को पटना सहित 26 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि, 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ जमुई में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी व रोहतास में वर्षा दर्ज की गई।

See also  बिहार में हफ्तेभर के अंदर चौथा पुल हुआ धराशायी, 40 हजार की आबादी का टूटा संपर्क...

किशनगंज जिले के बहादुरगंज में 280.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। रोहतास इंद्रपुरी में 36.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

इन स्थानों पर दर्ज की गई वर्षा 

किशनगंज जिले के दिघलबैंक में 116.2 मिमी, तैबपुर में 85.6 मिमी, ठाकुरगंज में 77.2 मिमी, किशनगंज में 62.4 मिमी, फारबिसगंज में 55.4 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 54.6 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 50.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 46.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के ढाका में 45.2 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 43.2 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगराब्रिज में 42.0 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 40.4 मिमी एवं रोहतास के इंद्रपुरी में 36.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट 

शहर गिरावट तापमान

पटना 2.3 33.7

गया 1.8 38.5

भागलपुर 1.4 36.6

मुजफ्फरपुर 4.0 30.2

औरंगाबाद 4.9 36.6

डेहरी 1.7 38.8

अरवल 2.1 37.9

सासाराम 3.7 36.0

बक्सर 4.5 34.2

भोजपुर 3.5 36.4

Thanks for your Feedback!

You may have missed